विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गाने के लिए अजय देवगन ने 25 साल में पहली बार किया किस, देखें वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 22 Sep 2016 02:49 PM (IST)

जब से अजय देवगन ने इसका टीजर जारी किया था, तब से यह चर्चा में था क्‍योंकि इसके लिए उन्‍होंने अपने करियर में पहली बार लिप-लॉक किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और फिल्म 'शिवाय' का 'दरखास्त' गाना रिलीज हो गया। जब से अजय देवगन ने इसका टीजर जारी किया था, तब से यह चर्चा में था क्योंकि इसके लिए उन्होंने अपने करियर में पहली बार लिप-लॉक किया है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जो अजय देवगन और 'शिवाय' की हीरोइन एरिका कार पर फिल्माया गया है और फिल्मांकन भी बेहद खूबसूरत है। पूरी फिल्म की शूटिंग बुल्गारियों की पहाड़ियों के बीच किया गया है।

तस्वीरें: करीना के बर्थडे पर जुटा पूरा कपूर खानदान, सैफ की बेटी का दिखा ये अंदाज

इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है, वहीं अजय देवगन को इस तरह पर्दे पर रोमांस करते देखना भी उनके फैंस के लिए कम रोमांचक नहीं है। आपको बता दें कि उनके लिए 'शिवाय' बहुत ही महत्वाकांक्षी फिल्म है, क्योंकि इसमें उन्होंने ना सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि इसका डायरेक्शन भी किया है। इसलिए लगता है वो 'शिवाय' के लिए अपने रूल तोड़नेे को तैयार हैं, जो दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तो फिलहाल आप इसके दूसरे गाने का लुत्फ उठाइए, इससे पहले रिलीज हुआ गाना 'बोलो हर हर' लोगों को काफी पसंद आया है।

तस्वीरें: पता है आलिया भट्ट इनके लिए पहुंच गईं सात समंदर पार आैर की जमकर पार्टी