विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब श्रीदेवी और हेमा मालिनी ने नहीं खिंचवाई एक साथ फोटो

By Edited By:
Updated: Wed, 23 Oct 2013 10:41 AM (IST)

साउथ से बॉलीवुड में आई दो लोकप्रिय हीरोइनों हेमा मालिनी और श्रीदेवी के बीच कभी भी नहीं बनी। इतने सालों से इस बात पर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन तस्वीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। साउथ से बॉलीवुड में आई दो लोकप्रिय हीरोइनों हेमा मालिनी और श्रीदेवी के बीच कभी भी नहीं बनी। इतने सालों से इस बात पर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन तस्वीर तब साफ हुई जब पिछले दिनों यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड में श्रीदेवी और हेमा मालिनी ने साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।

पढ़ें : यश चोपड़ा की दस बातें, जिन्हें भूल नहीं पाएंगे आप

सूत्रों ने बताया कि दोनों अपनी सदी की लोकप्रिय हीरोइनों में से हैं, फिर भी दोनों हमेशा एक दूसरे से दूरियां बनाकर चलती हैं। एक बार फिर दोनों को दूर-दूर ही देखा गया। यश चोपड़ा की याद में आयोजित यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड में दोनों एक ही मंच पर थीं, लेकिन बहुत दूर। दोनों ने साथ तस्वीर खिंचवाने से भी मना कर दिया। वो तो बीच में पामेला चोपड़ा आईं और तीनों ने साथ में फोटो लीं।

गौरतलब है कि दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारत से ही की है। लेकिन हमेशा चर्चा रही है कि दोनों के बीच कभी भी बनती नहीं है। हालांकि इसकी वजह आज तक समझ नहीं आई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर