विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीड़ के बीच इलियाना डिक्रूज ने की ऐसी हरकत कि देखते रह गए सब!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 01 May 2016 05:27 PM (IST)

प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने बंगलूरू के एक मॉल में पहुंचीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अचानक लोगों के बीच कुछ ऐसा करने लगीं, जिसे देख सब हैरान रह गए।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। कल्पना कीजिए किसी एक्ट्रेस की एक झलक पाने को लोगों की भीड़ जुटी है और इसी बीच वो एक्ट्रेस किसी शीशे जैसी चीज पर नजर पड़ते ही अपनी पर्स से लिपिस्टिक निकालकर होठों पर लगाने लगती है तो उस वक्त वहां का नजारा कैसा होगा, आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है।

प्रियंका ने ओबामा के साथ किया डिनर, देखिए शानदार शाम की तस्वीर

प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने बंगलूरू के एक मॉल में पहुंचीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी अचानक से ऐसी हरकत करने लगीं कि लोग उन्हें देख हैरान रह गए। खैर, यही कह सकते हैं कि वहां इंटीरियर्स में लगे शीशों ने मिरर का काम किया और इलियाना ने मौका देते ही चौका मार लिया। इस मौके पर आदित्य रॉय कपूर भी उनके साथ थे।

रितिक विवाद में कंगना ने घर पहुंचे साइबर सेल अधिकारियों को किया हताश

आपको बता दें कि ये वहीं एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। आखिरी बार वो 2014 में फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में नजर आई थीं। हालांकि इलियाना अब जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रुस्तम' में दिखाई देंगी। इसको लेकर वो उत्साहित भी हैं और नर्वस भी।