विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए रोते हुए पार्टी छोड़कर चली गईं अर्जुन रामपाल की पत्‍नी?

By Edited By:
Updated: Mon, 11 Aug 2014 03:35 PM (IST)

भले ही मेहर अर्जुन रामपाल और सुजैन खान की दोस्ती पर कोई ऐतराज नहीं करती हैं, लेकिन अब लगने लगा है कि अंदर की बात

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही मेहर अर्जुन रामपाल और सुजैन खान की दोस्ती पर कोई ऐतराज नहीं करती हैं, लेकिन अब लगने लगा है कि अंदर की बात कुछ और ही है। हाल ही में अर्जुन और मेहर के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुजैन को लेकर मेहर और अर्जुन के रिश्ते में भी खटास आने लगी है।

दो दिन पहले मेहर रामपाल अपने दोस्त और फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की बर्थडे पार्टी से नम आंखों से बाहर निकली। बुधवार रात मेहर और अर्जुन रामपाल अभिषेक के घर पर आयोजित उनकी बर्थडे पार्टी में शरीक होने गए थे। सुजैन भी पार्टी में शामिल थीं।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी खत्म होने से पहले ही मेहर रोते हुए अर्जुन के बगैर वहां से बाहर निकल गईं। मेहर फोन पर बात करते हुए पार्टी से बाहर निकलीं और फोटोग्राफरों को देखकर उन्‍होंने अपना चेहरे ढक लिया। ऐसा अंदेशा हो रहा है कि अर्जुन और मेहर के बीच कोई अनबन हुई और वो चली गईं। इसके थोड़ी देर बाद अर्जुन भी निकल गए और बाद में सुजैन भी।

इससे पहले जब रितिक रोशन और सुजैन खान के तलाक का खुलासा हुआ था, तो अर्जुन रामपाल पर दोनों के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगा था। हालांकि सुजैन और अर्जुन दोनों ने इन आरोपों का खंडन कर दिया था।

पढ़ें: सुजैन ने रितिक से मांगे 400 करोड़?

पढ़ें - जब अर्जुन ने खोया आपा