विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्‍चन परिवार के साथ कंगना रनोट का दिखा इतना याराना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 05 May 2016 10:51 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 May 2016 03:52 PM (GMT+05:30)

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्डस में कंगना रनोट और बच्‍चन परिवार के बीच काफी अच्‍छी बॉन्डिंग देखने को मिली। वो पल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अमिताभ बच्चन और कंगना रनोट छाए रहे। अमिताभ को जहां 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्टर तो कंगना 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। समारोह में दोनों की सीट पास में ही थी। कंगना मिलने के लिए उठकर उनके सीट तक गईं।

अब केआरके ने बिपाशा बसु के पति पर ट्वीट कर किया कमेंट

शादी के बाद बिपाशा बसु की तस्वीरों से क्यों गायब हुए उनके पति?

समारोह में अमिताभ अकेले नहीं थे, बल्कि पूरा बच्चन परिवार मौजूद था और कंगना की सभी के साथ अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिली। वो पल भी कैमरे में कैद हुआ, जब 'क्वीन' कंगना 'ब्यूटी क्वीन' ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलीं। कंगना ने ऐश्वर्या का हाथ चूमकर उन्हें विश किया और इस दौरान दोनों को देख जया बच्चन काफी खुश नजर आईं। तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है।

शादी से पहले इस एक्ट्रेस से था धोनी का रिश्ता जिसे बताया एक 'दाग'

समारोह में कई और जानेमाने सितारों को सम्मानित किया गया। मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं सम्मानित होने वाले सितारों में कल्कि कोचलिन, कबीर खान, विशाल भारद्वाज भी शामिल है। जहां तक बात अमिताभ और कंगना की आने वाली फिल्मों की करें तो अमिताभ की 'TE3N' और 'पिंक' आ रही है। जबकि कंगना इन दिनों 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।