विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन को बोल दिया 'आंटी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 16 Mar 2016 05:26 PM (IST)

इन दिनों सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बड़े ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को लेकर एक मजेदार बात सामने आई है।

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बड़े ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या पिछले साल तीन साल से इसकी ब्रांड एंबेसडर थीं, मगर अब सोनम इसका नया चेहरा बन गई हैं। वैसे इस प्रतिद्वंदिता के बीच, ऐश्वर्या और सोनम साथ-साथ भी एक विज्ञापन में नजर आती हैं और जब इसके लिए सोनम ने डील साइन की थी, उस वक्त की एक मजेदार बात सामने आई है।

'सुल्तान' के सेट पर रेड शॉर्ट्स में दिखे सलमान, लग रहे बेहद हॉट

दरअसल, सोनम ने यह डील साइन करते वक्त ऐश्वर्या को 'आंटी' कहकर संबोधित किया था। अब आप ये तो जानते ही हैं कि सोनम के अभिनेता पिता अनिल कपूर कई फिल्मों में ऐश्वर्या के साथ काम करते नजर आ चुके हैं। इनमें 'ताल' और 'हमारा दिल आपके पास है' जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में सोनम की नजर में ऐश्वर्या को आंटी कहना ठीक लगा होगा।

अफेयर्स पर विवाद और बढ़ा, कंगना ने रितिक रोशन पर लगाया धमकाने का आरोप

वहीं दोनों एक्ट्रेस के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो सोनम की पिछली रिलीज फिल्में 'प्रेम रतन धन पायो' और 'नीरजा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं सोनम बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इधर ऐश्वर्या एक बार फिर से बॉलीवुड में खुद को खड़ा करने के लिए जुटी हुई हैं। ऐसे में ऐश्वर्या के लिए ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन से हटाए जाने को बड़ा झटका माना जा सकता है।