यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Exclusive: आशिकी में आशका पर चढ़ा अमेरिकन एक्सेंट का रंग!
इन दिनों आशका जहां जरूरत ना हो वहां भी अंग्रेजी में बोलती नजर आती हैं और कई बार तो अंग्रेजी के जानकार उनका मजाक भी उड़ा देते हैं।

मुंबई। आशिकी में लोग ना जाने क्या-क्या कर गुजरते हैं, लेकिन टीवी एक्ट्रेस आशका गरोडिया जो कर रही हैं वो तो कमाल है। अपने अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड के लिए आशका ने अपने एक्सेंट को ही चेंज कर लिया है।
खबरों के अनुसार वो इन दिनों अमेरिकन ब्रेंट गोबले को डेट कर रही हैं और पूरी तरह अपने फिरंगी ब्वॉयफ्रेंड के रंग में रंगने की कोशिश कर रही हैं। उनके करीबी बता रहे हैं कि जब से आशका की जिंदगी में अमेरिकन ब्वॉय फ्रेंड की एंट्री हुई है, तब से आशका अंग्रेजी में बातचीत करते वक़्त अमेरिकन ऐक्सेंट का अधिक प्रयोग करने लगी हैं। उनकी अंगेरजी में अमेरिकन इंग्लिश और ब्रिटिश इंग्लिश दोनों का ही एक्सेंट मिलकर सामने आ रहा है।
लिप जॉब के बारे में पूछा तो भड़क गई टीवी की नागिन
आशका का ये बदला हुआ एक्सेंट सुनने वाले की पकड़ में फौरन आता जाता है। उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि इन दिनों आशका जहां जरूरत ना हो वहां भी अंग्रेजी में बोलती नजर आती हैं और कई बार तो अंग्रेजी के जानकार उनका मजाक भी उड़ा देते हैं।
मजेदार बात तो ये भी है कि आशका पर अमेरिकन इंग्लिश बोलने का बुखार इस कदर चढ़ा है, कि हाल ही में उन्होंने इसके लिए अमेरिका से कोर्स भी पूरा किया है। उफ ये मोहब्बत, आशिकी में क्या-क्या करवा देती है। आशका इससे पहले रोहित बख्शी के साथ दस साल तक रिलेशनशिप में रही थीं।

