विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकिता बोलीं, हमारी चाहतों का मिट ना सकेगा फसाना, सुशांत हैं चुप

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 07 Apr 2016 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 08:06 AM (IST)

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ट्वीट कर फिर संकेत दिया है कि उनके और सुशांत के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता का रिश्ता टूटने की खबरें सोशल मीडिया के मैसेज से ही सामने आईं। इन दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे मैसेज किए, जिससे साफ हो गया कि अब ये पवित्र रिश्ता टूट चुका है। हालांकि इनके बीच सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए एक-दूसरे से बातचीत का दौर जारी है।

फिल्मी जगत में इन दिनों ब्रेकअप का दौर चल रहा है। फरहान और अधुना अख्तर के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोरा खान का नाम सामने आ चुका है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चलने की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस मामले में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, मगर यह जरूर है कि अप्रत्यक्ष रूप से दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं।

अभिनेता सलमान खान और संगीता बिजलानी फिर एक साथ?

ताजा मामला अंकिता लोखंडे के मैसेज का है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता ने मंगलवार रात को ट्विटर पर लिखा- 'हमारी चाहतों का मिट ना सकेगा फसाना।' बस इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर यह संदेश किसके लिए है।

बीते दिनों भी सुशांत सिंह राजपूत के ट्वीट के बाद अंकिता ने ट्विटर पर लिखा था- 'अकेलापन मत महसूस करो। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। तुम्हारे जीवन में हूं।' यह बात हैरान करने वाली है कि आखिर अंकिता किसी भी तरह का संदेश देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल क्यों कर रही हैं? वो भी जब बात सुशांत की हो।

जेल में संजय दत्त को लगी एक ऐसी आदत, जो छूटने का नहीं ले रही नाम

सुशांत और अंकिता से किसी भी तरह की बातचीत नहीं हो सकी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।