विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ससुराल सिमर का' की दीपिका कक्‍कड़ और शोएब इब्राहिम ने कर दी सगाई?

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 01 Oct 2016 01:14 PM (IST)

दीपिका और शोएब की मुलाकात तीन साल पहले टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में काम करने के दौरान हुई थी और उसके बाद ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खबर है कि सीरियल 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हाल ही में दीपिका की उंगुली में डायमंड रिंग देखी गई थी। हालांकि अभी तक दीपिका और शोएब ने अपनी सगाई का खुलासा नहीं किया है।

दीपिका पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर शोएब की काफी फोटो शेयर कर रही हैं। इधर पिछले दिनों वह उंगुली में डायमंड रिंग भी पहने हुए नजर आईं। सूत्रों की मानें तो इन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हालांकि जब दीपिका से पूछा गया कि आखिर डायमंड रिंग की क्या कहानी है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे डायमंड ज्वेलरी खरीदनी थी। जब यह बात शोएब को पता चली, तो उन्होंने मेरे लिए खरीद दी।'

हिंदुस्तानियों के बारे में ये क्या बोल गए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान!

वैसे भले ही दीपिका शोएब की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हों, लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी शादी की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, क्योंकि शोएब ने अभी तक उनके सामने औपचारिक तौर पर शादी का प्रस्ताव नहीं रखा है। बता दें कि दीपिका और शोएब की मुलाकात तीन साल पहले टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में काम करने के दौरान हुई थी और उसके बाद ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इस साल की शुरुआत में ही दोनों ने अपने रिश्तों को सबके सामने स्वीकारा था। दीपिका अब भी 'ससुराल सिमर का' का हिस्सा हैं, जबकि 29 वर्षीय शोएब ने दो साल इसमें काम करने के बाद 2013 में यह सीरियल छोड़ दिया था।