विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटी आनंदी अविका गौर को हुआ 18 साल बड़े एक्‍टर से प्‍यार!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 08 Apr 2016 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2016 10:42 AM (IST)

शायद इस बात पर आपको यकीन न हो, लेकिन खबरों की मानें तो अविका इन दिनों मनीष रासिंघानी को डेट कर रही हैं, जो उनसे दुगुनी उम्र के हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कहते हैं कि प्यार उम्र की सीमा नहीं देखता। प्यार किसी उम्र में भी, किसी के साथ भी हो सकता है। सीरियल 'बालिका वधू' से चर्चित हुई अविका गौर पर ये बात सटीक बैठती है। अविका इन दिनों अपने से 18 साल बड़े एक्टर से रियल लाइफ में रोमांस कर रही हैं।

पढि़ए फिल्म 'द जंगल बुक' का मजेदार रिव्यू

शायद इस बात पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन खबरों की मानें तो अविका इन दिनों मनीष रासिंघानी को डेट कर रही हैं, जो उनसे दुगुनी उम्र के हैं। अविका इन दिनों सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आ रही हैं। इस सीरियल को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

खबरों की मानें तो 'ससुराल सिमर का' में एक्टिंग कर रहे मनीष रायसिंघानी के साथ अविका की नजदीकियां इन दिनों कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। शूटिंग के बाद भी दोनों को साथ-साथ घूमते देखा जाता है। लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। इन दिनों जो बॉन्डिंग सीरियल में इनके बीच देखने को मिलती है, वो ही रियल लाइफ में भी देखने को मिल रही है।

पढि़ए फिल्म 'सरदार गब्बर सिंह' का रिव्यू

बता दें कि अविका और मनीष सीरियल 'ससुराल सिमर का' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। अविका इस समय 18 साल की हैं और मनीष की उम्र 36 साल है। दोनों की उम्र में काफी अंतर है, लेकिन शायद अविका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।