Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Exclusive: बिग बॉस के घर में अदालत, बानी और मनु के बीच ज़ोरदार बहस

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 30 Dec 2016 04:36 PM (IST)

    जब बानी कठघरे से बाहर आती हैं तो मनु बानी पर ताना मारते हैं कि जब प्रियंका ने बानी की मां के बारे में कहा था तो उस वक़्त बानी सो रही थीं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस के आज के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मनवीर को घर का कैप्टन बना दिया गया है। मनवीर की अदालत एक नया टास्क इंट्रोड्यूस किया गया है।

    इस टास्क में गौरव और ओम स्वामी को जेल से बाहर निकालने के लिए रोहन और मनु को वकील बनाया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान बानी और मनु में जमकर लड़ाई होने लगती है। ओम स्वामी और रोहन की लड़ाई के दौरान बानी को मनु कटघरे में बुलाते हैं, क्योंकि उस वक़्त बानी ही संचालक थीं। बानी सिचुएशन को जस्टिफाई करते हुए कहते हैं, क्योंकि वह संचालक थीं तो उन्हें यह बात अच्छी तरह से पता है कि रूल्स क्या थे और ओम स्वामी ने किस तरह उल्लंघन किया है। बाद में जब बानी कठघरे से बाहर आती हैं तो मनु बानी पर ताना मारते हैं कि जब प्रियंका ने बानी की मां के बारे में कहा था तो उस वक़्त बानी सो रही थीं। उनके मुंह में उस वक़्त जुबान नहीं थी। मनु ने यह भी कहा कि बानी यह सब ड्रामा सिर्फ फुटेज खाने के लिए करती हैं।

    इसे भी पढ़ें- मारपीट के बाद बिग बॉस के घर में स्वामी ओम पर मुक़दमा, गौरव भी जेल में

    बानी मनु पर इन बातों को सुनने के बाद जोर से चिल्लाती हैं और कहती हैं कि उन्हें कोई हक़ नहीं है कि वह इस तरह की बातें करें।