विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍सी बिपाशा इस शो से टीवी पर लेकर आ रही हैं भुतहा कहानियां

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 30 Sep 2015 10:40 AM (IST)

लगता है हॉट एंड सेक्‍सी बिपाशा बसु ने सचमुच में 'हॉरर क्‍वीन' बनने की ठान ली है। वो आखिरी बार भी हॉरर फिल्‍म 'अलोन' में नजर आई थीं और अब टीवी पर भी हॉरर शो करती दिखने वाली हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है हॉट एंड सेक्सी बिपाशा बसु ने सचमुच में 'हॉरर क्वीन' बनने की ठान ली है। वो आखिरी बार भी हॉरर फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं और अब टीवी पर भी हॉरर शो करती दिखने वाली हैं। जी हां, 'अलोन' के अलावा 'राज' और 'क्रिएचर' जैसी हॉरर फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा ने एक मिनी टीवी सीरीज साइन की है। इस शो का नाम है 'डर सबको लगता है'।

क्या यह सेक्स-कॉमेडी फिल्म 218 कट्स के बाद भी दिखेगी टीवी पर?

सूत्रों के मुताबिक, यह एक मिनी सीरीज होगी, जिसमें बिपाशा कहानियां बताती दिखेंगी। दरअसल, वो इस शो की सूत्रधार होंगी। हर एपिसोड अलग निर्देशक बनाएगा। हर कहानी एक कडी में ही खत्म हो जाएगी। यह भी तय है कि सभी कहानियां हॉरर होंगी। यह शो नवंबर से 'एंड टीवी' पर दिखेगा।

कमल हासन की बेटी इसलिए नहीं कर पाईं 'हेरा फेरी'

फिलहाल बिपाशा के पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है। वो पिछले काफी समय से अपने 'दोस्त' करण सिंह ग्रोवर के साथ वक्त गुजारती नजर आई हैं। दोनों अक्सर कभी छुट्टियां मनाते तो कभी अपनी दिलचस्प तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बिपाशा खुद इन्हें पोस्ट करती रहती हैं। खैर, बिपाशा के फैंस उनके इस शो से जरूर खुश होंगे, क्योंकि इसी बहाने उन्हें टीवी पर देखने का मौका जो मिलेगा।