Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपिल शर्मा के सेट पर कुछ इस अंदाज में जमकर मस्‍ती करते दिखे क्रिस गेल

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 22 May 2016 06:34 PM (IST)

    वसीम अकरम, ड्वेन ब्रावो के बाद क्रिस गेल 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं। शूट के दौरान सेट पर वो कुछ इस तरह मस्‍ती-धमाल करते दिखे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। कपिल शर्मा के शो में वसीम अकरम, ड्वेन ब्रावो के बाद क्रिस गेल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को शूट करते वक्त वो सेट पर खूब मस्ती करते और गाना गाते दिखे। वहीं बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाने से भी नहीं चूके और स्टेज पर वो मूव्स दिखाए जो क्रिकेट के मैदान पर उनके फैंस देखने के लिए पागल रहते हैं।

    इतने साल की हुईं शाहरुख की बेटी सुहाना, एक्ट्रेस बनने की है ख्वाहिश

    वैसे सेट पर क्रिस गेल अकेले मेहमान नहीं थे। उनके साथ सिंगर कनिका कपूर और 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के जज मीका सिंह भी मौजूद थे। इस शो को ही पहले कपिल शर्मा होस्ट करते थे और सिद्धू पाजी इसके जज थे। मगर अब इसके होस्ट कृष्णा अभिषेक और जज मीका सिंह हैं।

    अंकिताा लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने उठाया इतना बड़ा कदम

    'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर तीनों मिलकर खूब धमाल मचाया। खास तौर से क्रिस गेल ने, जिन्होंने बॉलीवुड गानों पर डांस करने के साथ ही भांगड़ा भी किया। वहीं सेट पर क्रिकेट खेलते भी नजर आए। कपिल ने उन्हें 'मैड फ्रेंड' बताते हुए ट्विटर पर उनका परिचय भी कराया। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'मिलिए मेरे पागल दोस्त क्रिस गेल से, ‘सिक्स मशीन’, मगर ‘द कपिल शर्मा शो’ में गेंद का सामना नहीं कर सकें।'

    खबरें और भी