विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडियन कपिल ने सुलझाई 'गुत्थी' की गुत्थी

By Edited By:
Updated: Mon, 18 Nov 2013 12:48 PM (IST)

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से गुत्थी की विदाई पर आखिरकार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर साफ किया है कि उनके और गुत्थी यान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से गुत्थी की विदाई पर आखिरकार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर साफ किया है कि उनके और गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के बीच ऐसा वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। गुत्थी जब चाहें शो में वापस आ सकते हैं, उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा और इसकी पहल कपिल ने कर दी है। 22 नवंबर को ओमान में होने वाले कपिल के शो में गुत्थी उनके साथ लोगों को हंसाएंगे।

पढ़ें : अब गुत्थी नहीं करेगी कॉमेडियन कपिल का शो?

सूत्रों ने बताया कि ओमान के मस्कट में होने वाले शो में गुत्थी कपिल के साथ मेजबानी करेंगी। बताया जाता है कि शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सारे टिकट बिक चुके हैं। रोर एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस शो के प्रवक्ता ने बताया कि शो काफी हिट रहने वाला है। इससे पहले ऐसा रिस्पॉन्स कभी नहीं मिला है।

बीते दिनों खबरें आ रही थी कि सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो को अलविदा कह दिया है और कपिल गुत्थी की कमी पूरी करने में जुट गए हैं। लेकिन कपिल ने हाल ही में ट्वीट कर साफ कर दिया कि गुत्थी की जगह कोई और नहीं ले सकता है। वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनके कॉमेडी सेंस की काफी इज्जत भी करते हैं। लेकिन वे गुत्थी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर