विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुष्मिता सेन से अवॉर्ड पाकर खुश हो गईं 'दया भाभी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 23 Jul 2015 11:47 AM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया भाभी' बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन से पुरस्कार पाकर फूली नहीं समा रही हैं। उन्हें यह तो अंदाजा था कि इस साल का अवॉर्ड उन्हें मिलेगा, लेकिन वो सुष्मिता सेन के हाथों से मिलेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था।

News Article Hero Image

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया भाभी' बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन से पुरस्कार पाकर फूली नहीं समा रही हैं। उन्हें यह तो अंदाजा था कि इस साल का अवॉर्ड उन्हें मिलेगा, लेकिन वो सुष्मिता सेन के हाथों से मिलेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था।

सौमित्र चटर्जी की 'पत्नी' बन बहुत खुश हैं राधिका आप्टे!

इस साल 'सब के अनोखे अवार्ड्स' का हिस्सा सुष्मिता सेन भी थीं। उन्होंने सब टीवी फैमिली द्वारा प्रस्तुत भव्य और शानदार परफॉर्मेंस का खूब आनंद उठाया। इस दौरान दया भाभी (दिशा वकानी) का नाम जब सुष्मिता सेन ने अवॉर्ड के लिए पुकारा तो वो खुशी से उछल पड़ीं।

सुष्मिता सेन से अवॉर्ड हासिल कर दिशा वकानी बेहद खुश नजर आईं और उन्हें स्टेज पर खूब बात करते हुए भी देखा गया। सुष्मिता सेन जल्द ही 'सब टीवी' के कॉमेडी सुपरस्टार में सोनू सूद और शेखर सुमन के साथ जज के रूप में नजर आएंगी।