विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार वेब पर आ रही है गुजराती सीरिज 'काचो पापड़, पाको पापड़'

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 07:11 PM (IST)

इस वेब सीरिज में सागर दरियाई का पूरा 'मनियार परिवार' भी दिखाया गया है।

पहली बार वेब पर आ रही है गुजराती सीरिज 'काचो पापड़, पाको पापड़'
पहली बार वेब पर आ रही है गुजराती सीरिज 'काचो पापड़, पाको पापड़'

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। पहली बार गुजराती वेब सीरिज 'काचो पापड़, पाको पापड़' आ रही है। खास बात यह है कि इस वेब सीरिज में गुजराती की महक साफ दिखाई जाएगी। वेब सीरिज एक युवा की प्रेम कहानी है जिसकी प्रेमिका उससे 7 साल और 1 दिन बड़ी है।ये सीरिज सोनीलिव के जरिये दिखाई जायेगी।

एक गुजराती युवा की कहानी अब आपको वेब सीरिज के माध्यम से देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इस युवा को उसकी उम्र से 7 साल और 1 दिन बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है और वह उसके साथ उस युवा के घर उससे शादी करने के लिए चली आती है। इसके बाद क्या होता यह जानने के लिए आपको यह वेब सीरिज देखनी होगी। एक और खास बात यह है कि यह वेब सीरिज गुजराती भाषा में होगी और 12 एपिसोड की होगी। इसे लोग एक साथ भी देख सकते हैं और 12 भागों में भी। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में इस वेब सीरिज के बारे में बताया गया। इसमें सोनिका भावरा, सागर दरियाई और भक्ति राठोड़ की मुख्य भूमिका है। इसमें भक्ति राठोड़ को सागर दरियाई से प्यार हो जाता है जो कि उम्र में उनसे 7 साल छोटा है। इस मौके पर पूरी स्टारकास्ट उत्साहित थी।

यह भी देखें:  'बाहुबली2' का तूफ़ान जारी, कहीं फंस ना जाए Half Girlfriend, चेतन की चिंता

सभी ने यह भी माना कि इस वेब सीरिज के माध्यम से लोगों के दिल में गुजराती प्रेम एक बार फिर से जगाने की भी कोशिश की है। जिसे अंग्रेजी के कारण हीन भावना से देखा जाता है। इस वेब सीरिज में सागर दरियाई का पूरा 'मनियार परिवार' भी दिखाया गया है जिन्हें यह जोड़ी बहुत अजीब लगती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।