विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में छुंिट्टयां मना रहे हैं कुशाल-गौहर, रिश्ते को मिलेगा नया नाम!

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jan 2014 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2014 12:04 PM (IST)

ऐसा पहली बार हो रहा है कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर में बने रिश्ते बाहर भी रंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ऐसा पहली बार हो रहा है कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर में बने रिश्ते बाहर भी रंग ला रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस सीजन सात के दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच पनपते रिश्ते की। कुशाल और गौहर ने घर में रहने के दौरान ही ये एलान कर दिया था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और अब शो के खत्म होने के बाद भी इनका प्यार खत्म नहीं हुआ। नए साल पर दोनों गोवा में साथ छुंिट्टयां मना रहे हैं।

पढ़ें : गौहर-कुशाल की शादी का इंतजार : निगार

बिग बॉस विनर गौहर और कुशाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी गोवा ट्रिप की कुछ तस्वीरें अपलोड की है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों साथ में बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के कगार पर हैं। बिग बॉस जीतने के बाद गौहर अपना नया साल कुशाल के साथ गोवा में मना रही हैं।

गौरतलब है कि गौहर की बहन निगार खान ने हाल ही में कहा कि वे बस अब गौहर और कुशाल की शादी का इंतजार कर रही हैं। गौहर खान बिग बॉस सीजन सात की विजेता रह चुकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।