विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स में वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर?

By Edited By:
Updated: Tue, 01 Apr 2014 01:12 PM (IST)

गुत्थी के शो 'मैड इन इंडिया' की हालत खस्ता है। शो की टीवी रेटिंग उम्मीदों से बहुत कम रही है और इसके बंद होने की चर्चा भी चल रही है। ऐसे में खबर आने लग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी के शो 'मैड इन इंडिया' की हालत खस्ता है। शो की टीवी रेटिंग उम्मीदों से बहुत कम रही है और इसके बंद होने की चर्चा भी चल रही है। ऐसे में खबर आने लगी हैं कि सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी अपनी डूबती नैय्या को पार लगाने के लिए पुराने शो कॉमेडी नाइट्स में वापस लौट सकते हैं। अब यह अप्रैल फूल का मजाक है या इन खबरों में कोई सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

सोशल मीडिया पर यह चर्चा जमकर हो रही है कि मैड इन इंडिया की बिगड़ती हालत के बाद सुनील ग्रोवर की कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में वापसी हो सकती है। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि गुत्थी कॉमेडी नाइट्स में वापसी करती हैं या नहीं।

कुछ महीनों पहले कॉमेडी नाइट्स की प्रोडक्शन टीम और सुनील के बीच फीस को लेकर कुछ अनबन हो गई थी, जिसके बाद सुनील ने शो को अलविदा कहकर अपना नया शो मैड इन इंडिया शुरू किया था। लेकिन शो की टीवी रेटिंग कॉमेडी नाइट्स को मात नहीं दे पाई।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स की खबरें