विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या 'कुमकुम भाग्‍य' की प्रज्ञा की हो जाएगी मौत?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 12 Aug 2015 11:42 AM (IST)

जी टीवी के सीरियल 'कुमकुम भाग्‍य' की जान यानी प्रज्ञा और अभि हमेशा के लिए बिछड़ सकते हैं। जी हां, जल्‍द इस सीरियल में एक और ट्वीस्‍ट आने वाला है, जिसके तहत दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा का खतरनाक एक्‍सीडेंट हो जाता है। ऐसे में ये चर्चा भी होने लगी है

News Article Hero Image

मुंबई। जी टीवी के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की जान यानी प्रज्ञा और अभि हमेशा के लिए बिछड़ सकते हैं। जी हां, जल्द इस सीरियल में एक और ट्वीस्ट आने वाला है, जिसके तहत दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा का खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता है। ऐसे में ये चर्चा भी होने लगी है कि कहीं प्रज्ञा की मौत तो नहीं हो जाएगी।

ये क्या...राधे मां भी हैं एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन की फैन?

पिछले कुछ एपिसोड में हमने देखा था कि प्रज्ञा ने भी अभि के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करनी शुरू कर दी थी, क्योंकि अभि ने तो पहले ही प्रज्ञा के प्रति अपने प्यार को स्वीकार कर लिया था। मगर कुछ समय तक चली इस प्रेम कहानी को एक बार फिर तनु ने खराब कर दिया और फाइनली प्रज्ञा, तनु के लिए अभि का घर छोड़कर अपने घर आ गई है। हालांकि अभी तक ये सच सामने नहीं आया है कि तनु, अभि की नहीं, किसी और की मां बनने वाली है।

विवेक ओबेरॉय ने महिला प्रशंसकों का रखा इतना ख्याल...!

अब आगे दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा को तनु के इस सच का पता चल जाएगा और साथ ही उसे ये भी पता चल जाएगा कि अभि की बहन आलिया उसे ही बर्बाद करने पर तुली हुई है। जैसे ही वो ये सच अभि को बताने की कोशिश करेगी, उसका एक्सीडेंट हो जाएगा। अब प्रज्ञा सारा सच बताने के लिए जीवित रहेगी या फिर मर जाएगी, यह तो समय ही बताएगा।