विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'महादेव' की पार्वती को हुआ प्‍यार, इनसे डेटिंग की है चर्चा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 30 May 2016 06:55 PM (IST)

'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने के बाद बिकनी में तस्‍वीरें पोस्‍ट कर लोगों के निशाने पर आईं सोनारिक भदोरिया को लगता है प्‍यार हो गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पॉपुलर टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदोरिया इन दिनों अपनी बिकनी की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई हैं। धार्मिक किरदार निभाने के बाद सार्वजनिक तौर पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि सोनारिका ने इस पर मजबूत तरीके से अपनी बात रखी है।

लता, सचिन का मजाक उड़ाकर फंसा कॉमेडियन अब मनसे के निशाने पर

खैर, हम यहां उनकी निजी जिंदगी से जुड़े किसी और मुद्दे पर बात करना चाहेंगे और वो ये कि लगता है सोनारिका की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। जी हां, पहले तो आपको बता दें कि वो टीवी की दुनिया से दूर हो चुकी हैं और साउथ की फिल्मों में काम करने लगी हैं। अब उनके बारे में चर्चा है कि वो विकास नामक एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं।

सेंसर बोर्ड के साथ 'उड़ता पंजाब' के विवाद पर बोलीें आलिया भट्ट

हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी बोला नहीं है, मगर सोनारिका द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गईं कई तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही हैं। एक तस्वीर आपके सामने है। वैसे भी अब ऐसी चीजें कहां छिपती हैं, किसी ना किसी जरिए से भनक लग ही जाती है।

बेटों के साथ मूवी देखने पहुंचे रितिक रोशन कैमरे में हुए कैद