विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति से तलाक ले रही ये एक्‍ट्रेस 'देवर' को करने लगी डेट!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 23 Sep 2016 06:01 PM (IST)

सीरियल 'उतरन' के सेट पर रश्मि देसाई और नंदिश संधू के बीच प्‍यार हो गया था और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मगर अब दोनों का रिश्‍ता तलाक तक पहुंच चुका है। वहीं इस मोड़ पर रश्मि का नाम एक और एक्‍टर से जोड़ा जाने लगा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। एक तरफ जहां टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने नंदिश संधू से तलाक की अर्जी दायर की है, जिससे वो सीरियल 'उतरन' के सेट पर मिली थीं। वहीं दूसरी तरफ उनको लेकर जोरदार चर्चा है कि वो अपने नए सीरियल 'अधूूरी कहानी हमारी' में देवर का किरदार निभा रहे एक्टर लक्ष्य ललवानी को डेट करने लगी हैं। इसकी शुरुआत तब हुई, जब हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर लक्ष्य के साथ यह तस्वीर शेयर की।

कट्रीना के बाद रणबीर को मिल गई नई लेडी लव? नाम जान चौंक जाएंगे

हनी सिंह ने ये कैसा बना लिया अपना हाल, लेटेस्ट लुक देख चौंक जाएंगे!

हालांकि रश्मि इस तरह की अटकलों से बेहद नाराज हैं, जिसे उन्होंने एक अखबार से बातचीत में जताई है। रश्मि ने गुस्से में सवाल करते हुए कहा, 'क्या मैं अपने दोस्त के साथ एक तस्वीर पोस्ट नहीं कर सकती? वह उन कुछ दोस्तों में शामिल रहा है, जो मेरे मुश्किल वक्त के दौरान मेरे साथ था। मुझे उस बेचारे के लिए बुरा लग रहा है। उसे बेवजह इस तरह से मामले में खिंचा जा रहा है। क्या अगर मैं अपनी फैमिली या कजिंस के साथ तस्वीर शेयर करूंगी तो लोग उस पर भी सवाल उठाएंगे। मैं अब इस टॉपिक पर और कुछ नहीं कहना चाहती। लोगों को मुझे बख्श देना चाहिए।'