यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जमार्इ राजा' की सास डीडी पटेल को हुआ डेंगू!
जी टीवी के हिट सीरियल 'जमाई राजा' में सास डीडी पटेल यानी दुर्गा देवी पटेल का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अचिंत कौर के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उन्हें डेंगू हो गया है। जी हां, उन्होंने खुद फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है, मगर अपने अलग अंदाज में।

नई दिल्ली। जी टीवी के हिट सीरियल 'जमाई राजा' में सास डीडी पटेल यानी दुर्गा देवी पटेल का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अचिंत कौर के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उन्हें डेंगू हो गया है। जी हां, उन्होंने खुद फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है, मगर अपने अलग अंदाज में।
देखें, राधिका आप्टे की रोंगटे खड़े करने वाली ये शॉर्ट फिल्म 'अहल्या'
अचिंत कौर ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'भाई जब भगवान देता है तो...छप्पड़ फाड़ कर देता है...पैकेज डील में...डेंगू...दे दिया यार...!' खैर, पता चला है कि अचिंत कौर इस वक्त पर दवा पर हैं और अपनी बीमारी का इलाज करा रही हैं।
परिणीति नहीं हैं 'बेटी बचाओ...' की ब्रांड एंबेसडर: कविता जैन
वो हाल ही में अपने लिव-इन-पार्टनर मोहन कपूर से अलग होने को लेकर चर्चा में थीं। दोनों ने 16 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि मोहन कपूर ने तो इससे इंकार कर दिया, मगर अचिंत कौर ने कहा कि हां, ये खबर सही है। हम अलग हो चुके हैं, मगर अब भी अच्छे दोस्त हैं।
