विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा के नए शो में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे सभी किरदार!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 23 Feb 2016 05:56 PM (IST)

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की टीम नए शो के साथ कवापसी हो चुकी है। क‍पिल की पत्नी, दादी , गुत्थी, पलक, नौकर राजू सभी नए लुक में नजर आए हैं। इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के फैंस के लिए गुदगुदाने वाली खबर है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की टीम नए शो के साथ कवापसी हो चुकी है। कपिल की पत्नी (सुमोना), दादी (अली असगर), गुत्थी (सुनील ग्रोवर), पलक (कीकू शारदा), नौकर राजू (चंदन प्रभाकर) सभी नए लुक में नजर आए हैं। दरअसल, कीकू शारदा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपिल के साथ उनकी पूरी टीम दिलचस्प तरीके से ब्लैक सूट में दिख रही है। इस तस्वीर के साथ कीकू ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘'2000 रुपए में 6 ब्लैक सूट…क्या डील है!!!''

सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

कपिल के नए शो की क्रिएटीव डायरेक्टर प्रीति सिमोस ने भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो ये रहीं।

इस रियलिटी शो से बनीं टीवी की सबसे ज्यादा कमाऊ अभिनेत्री

आपको बता दें कि कपिल शर्मा और उनकी टीम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से अलग हो चुके हैं और इस शो का नाम बदलकर 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' हो गया है, जिसे कृष्णा अभिषेक होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ नया शो लेकर आ रहे हैं और इन तस्वीरों से लग रहा है कि इनका अंदाज और लुक भी नया होगा। हो सकता है कि यह उनके नए शो का प्रोमो हो, जिसके लिए सभी ने फोटोशूट कराया है। खैर, कपिल शर्मा के फैंस को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार होगा।