यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये क्या...कलर्स पर लौट आए कपिल और शुरू हो गया 'कॉमेडी नाइट्स'!
जी हां, अब आप इस पर यकीन करें या ना, मगर ऐसा हो गया है। 'कॉमेडी नाट्स विद कपिल' को पसंद करने वालों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। इस साल की शुरुआत में कपिल शर्मा और कलर्स के बीच मतभेद होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद चैनल ने उनके शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' से रिप्लेस करने का फैसला कर लिया और कपिल की जगह कृष्णा अभिषेक को ले लिया। मगर अब सात महीने बाद कलर्स पर कपिल की वापसी हो गई है। जी हां, अब आप इस पर यकीन करें या ना, मगर ऐसा हो गया है।
पुलिस की वर्दी छोड़ 'दीया और बाती' की एक्ट्रेस बिकनी में आईं नजर, देखें
चलिए ज्यादा चौंकने की जरूरत नहीं है। मामला कुछ यूं है कि मतभेद होने के बावजूद 'कॉमेड नाइट्स विद कपिल' का प्रसारण फिर से कलर्स पर होने लगा है। हालांकि ये पुराने एपिसोड हैं, जिनका प्रसारण रविवार को दोपहर में किया जा रहा है। हाल ही में इसकी शुरुआत हुई है। ऐसे में इस शो के चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' दर्शकों के बीच काफी हिट रहा है और इसके बंद होने से उनमें काफी निराशा देखने को मिली थी।
शाहरुख के साथ पहली बार फिल्म करने पर बोलीं कंगना, ये बनाने वाले हैं उनकी जोड़ी
वहीं जहां तक कपिल की बात करें तो कलर्स से मतभेद के बाद वो सोनी चैनल के हो लिए और अपना नया शो लेकर आ गए। वैसे तो उनका 'द कपिल शर्मा शो' भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है, मगर टीआरपी के मामले में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' वाली बात नहीं है।

