विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चल रहे शो पर वरुण धवन करने लगे कुछ ऐसा, 'चिल्‍ला' पड़े कपिल शर्मा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 Jul 2016 12:48 PM (IST)

माहौल खुशनुमा था। मस्‍ती-मजाक चल रहा था। तभी कपिल शर्मा को वरुण धवन कुछ ऐसा करते दिखे कि वो उन पर चिल्‍ला पड़े।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। कपिल शर्मा के शो पर सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते रहे हैं। इस वीकेंड पर वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडिस भी 'ढिशुम' के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे। खूब मौज-मस्ती का दौर चला, मगर चल रहे शो के दौरान ही कपिल अचानक वरुण पर 'चिल्ला' भी पड़े। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो कपिल, वरुण जैसे सितारे के साथ ऐसी हरकत कर बैठे।

नसीरुद्दीन बोल गए कुछ ऐसा 'आपत्तिजनक', भड़क गईं ट्विंकल खन्ना

तो चलिए पूरा माजरा समझाते हैं। शो के दौरान कपिल के एक स्टाफ महेंदर ने जैकलिन के लिए भोजपुरी मेंं गाना गाया। यह फिल्म 'दुल्हिन चाही पाकिस्तान से' का गाना था, जिसे उस शख्स ने खुद गाया है। इस गाने पर जैकलिन मस्त होकर महेंदर के साथ डांस करने लगीं। वहीं कपिल और वरुण भी थिरकने लगे।

सालों बाद 'जो जीता वही सिकंदर' की खूबसूरत हीरोइन का हुआ ये हाल

इसी मूड में कपिल ने 'मैं जहां रहा रहूं' गा कर भी सुनाया, मगर इसी दौरान जब कपिल यह गाना गा रहे थे, तभी वरुण इस गाने को गुनगुनाते हुए जैकलिन के बेहद करीब चले गए। बस ये देखते हुए ही कपिल अचानक वरुण पर चिल्ला पड़े। मगर इस हरकत पर कोई भी हक्का-बक्का नहीं हुआ, बल्कि सभी जोर से ठहाके लगाने लगे। मतलब सब कुछ मजाक-मजाक में था। कपिल का यही अंदाज तो उन्हें सबसे हटके बनाता है।