Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Exclusive: बड़ी फैन फालोविंग वाले कपिल शर्मा किसके फैन हैं, जानिये

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Fri, 17 Nov 2017 12:03 PM (IST)

    अपनी फिल्म के बारे में भी कपिल ने कहा है कि उन्होंने डार्क फिल्म नहीं बनाई है। फिरंगी पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है। ...और पढ़ें

    Exclusive: बड़ी फैन फालोविंग वाले कपिल शर्मा किसके फैन हैं, जानिये
    Exclusive: बड़ी फैन फालोविंग वाले कपिल शर्मा किसके फैन हैं, जानिये

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘फिरंगी’ लेकर आ रहे हैं और वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। कपिल ने इसी दौरान अपनी बातचीत में स्वीकारा कि उन्होंने किसको देख कर कॉमेडी की शुरुआत की थी।

    कपिल ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि वह गुरप्रीत गुग्गी के बहुत बड़े फैन रहे हैं, जो कि पंजाब में कॉमेडी की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहे हैं। कपिल कहते हैं कि उन्होंने पंजाब में बचपन से ही गुग्गी का काम देखा है और यही वजह है कि उन्होंने कभी भी डबल मीनिंग और बिलो द बेल्ट कॉमेडी नहीं की, क्योंकि वह पंजाब से हैं और पंजाब में यह चलन रहा है कि आप अगर डबल मीनिंग कॉमेडी करेंगे तो आपको स्टेज पर से उतार लिया जाएगा। इसलिए ये बात पहले से पता थी कि क्या नहीं करना है। यह पूछे जाने पर कि आपके शो में कई बार पत्नी के किरदार को लेकर जो मज़ाक बनाया जाता रहा, इसको लेकर काफी आलोचनाएं भी तो हुईं, कपिल कहते हैं कि जब मैंने ऐसा करना छोड़ दिया तो लोगों ने लेटर भेजने शुरू कर दिए और मैंने कोई डबल मीनिंग अपने शो में जोक्स नहीं सुनाया। वैसे ही जोक्स बोलता था, जो मेरी मां और पापा के बीच में होने वाली नोंकझोंक में देखता था। वह सब मस्ती देख के मजा आता था। कपिल कहते हैं कि वह इस बात से वाकिफ रहे हैं कि उनके शो को देखने वाले लोग कौन हैं। इसलिए वह हमेशा परिवार को ध्यान में रख कर ही शो का निर्माण करते रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:Box Office:आमिर को पीछे छोड़ अब शाहरुख़ को घेरने की तैयारी में गोलमाल गैंग

    अपनी फिल्म के बारे में भी कपिल ने कहा है कि उन्होंने डार्क फिल्म नहीं बनाई है। फिरंगी पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है। फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज़ होगी।