विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल भी हुए केजरीवाल के फैन, कॉमेडी नाइट्स में बुलाएंगे

By Edited By:
Updated: Mon, 16 Dec 2013 02:12 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने से चूक गए, लेकिन उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही ह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने से चूक गए, लेकिन उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा भी केजरीवाल के फैन क्लब में शामिल हो गए हैं और उन्हें अपने शो में बुलाना चाहते हैं।

कपिल ने एयरटेल टॉक टू मी सर्विस के जरिए अपने फैंस से कहा, 'मैं किसी दिन अपने शो में अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित करना चाहूंगा।' बतौर कपिल, आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार शुरुआत की है और इस बात को साबित कर दिया है कि भारतीय परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

देश की टॉप 100 सेलेब्रिटीज में मिली कपिल शर्मा को जगह, क्लिक करके जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में

कपिल का कहना है कि पार्टी में जुनून से भरे नए लोग शामिल हैं। परिणामों ने दिखाया है कि भारतीय परिवर्तन में विश्वास करते हैं। मेरा निजी तौर पर मानना है कि उम्मीदवार मुख्य रूप से प्रभावित करते हैं न कि पार्टी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर