विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शो में मेजबान नहीं, मेहमान बनेंगे कपिल शर्मा

By Edited By:
Updated: Fri, 30 May 2014 10:37 AM (IST)

मुंबई। अब तक कॉमेडियन कपिल शर्मा मेहमानों की मेजबानी करते आए हैं। अपने शो में सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू लेते आएं हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कपिल शर्मा किसी टीवी शो के मेहमान बनेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। अब तक कॉमेडियन कपिल शर्मा मेहमानों की मेजबानी करते आए हैं। अपने शो में सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू लेते आएं हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कपिल शर्मा किसी टीवी शो के मेहमान बनेंगे।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा अनुपम खेर के टीवी शो 'द अनुपम खेर शो, कुछ भी हो सकता है' के मेहमान बनने वाले हैं। ये शो सेलेब्रिटीज की जिंदगी, उनके करियर और जीवन के उतार चढ़ाव और उनकी सफलता की कहानी बयां करेगा।

गौरतलब है कि साल 2007 में ग्रेट इंडियन लॉफटर चैलेंज जीतने के बाद कपिल शर्मा ने अपना शो शुरू किया। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की लोकप्रियता ने कपिल सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया। सूत्र बताते हैं कि अनुपम खेर अपने आप में एक बड़ी पर्सनैलिटी हैं, इनके शो का मेहमान बनना भी बड़ी बात है।

पढ़ें : कपिल शर्मा से जुड़ी खबरें

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स में वापसी करेंगे गुत्थी