विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण पत्‍नी के सामने दिव्‍यांका के साथ शूट करेंगे इंटिमेट सीन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 05 Aug 2015 07:51 AM (IST)

खबर है कि एक्ट्रेस अंकिता भार्गव भी टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मौजूद रहेंगी। हाल ही में उनकी शादी इस शो के लीड एक्टर करण पटेल से हुई है। मेकर्स ने शो में टि्वस्ट लाने के लिहाज से करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच रोमांस सीक्वेंस

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि एक्ट्रेस अंकिता भार्गव भी टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मौजूद रहेंगी। हाल ही में उनकी शादी इस शो के लीड एक्टर करण पटेल से हुई है। मेकर्स ने शो में टि्वस्ट लाने के लिहाज से करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच रोमांस सीक्वेंस फिल्माने का फैसला किया है।

सोनम ने भी पॉर्न साइट्स पर बैन लगाने वालों की ली खबर

ऐसे में दोनों के बीच इंटीमेट सीन भी फिल्माए जाएंगे और इसे गुरूवार को ऑन एअर किया जाएगा। इस बीच, करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव ने तय किया है कि वो भी सेट पर मौजूद रहेंगी। हालांकि इस सीन को शूट करने के लिए पहले से ही दिव्यांका त्रिपाठी की ओर से मेकर्स को बहुत सारे नियम-कायदे बता दिए गए हैं।

सलमान के पिता सलीम क्यों बोले, 'भेज दो अफगानिस्तान'

प्रोडक्शन हाऊस के मेंबर्स भी इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि शूटिंग के दौरान केवल जरूरी लोग ही सेट पर मौजूद रहें। अब तक दिव्यांका त्रिपाठी इस शो में ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आई हैं। यह पहला मौका होगा, जब वो किसी शो में ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आएंगी।