विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करन होंगे कामयाब, क्योंकि लग गया है काला टीका

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 24 Jan 2017 07:43 PM (IST)

अब एक बार फिर से करन चर्चा में हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी एंट्री एक ऐसे शो में हो रही है, जिसमें उन्हें पहला लीड किरदार निभाने का मौका मिला था।

करन होंगे कामयाब, क्योंकि लग गया है काला टीका
करन होंगे कामयाब, क्योंकि लग गया है काला टीका

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करन शर्मा हाल ही में अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। वजह यह रही थी कि उनकी शादी नोटबंदी के वक़्त हुई थी और उस वक़्त उसकी वजह से उन्हें अपनी शादी को लो प्रोफाइल रखना पड़ा।

अब एक बार फिर से करन चर्चा में हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी एंट्री एक ऐसे शो में हो रही है, जिसमें उन्हें पहला लीड किरदार निभाने का मौका मिला था। लेकिन उस वक़्त वे उस ऑफर को स्वीकार नहीं कर पाए थे। चूंकि उन्हें उस वक़्त स्टार प्लस के शो मोही में काम करने का मौका मिल गया था। शायद यह संयोग ही था कि किसी ना किसी रूप में करन को जी टीवी के शो काला टीका में काम करने का मौका दोबारा मिल गया। करन बताते हैं कि इस बार वो काला टीका में बिहारी लड़के का किरदार निभाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- मॉम सलमा ख़ान को सलमान ने दिया रश्मि देसाई का ये इंट्रोडक्शन

बकौल करन हां, यह सच है कि मुझे काला टीका में काम करने का मौका मिला था। लेकिन उस वक़्त मैं कॉन्ट्रेक्ट में था इसलिए वह शो नहीं कर पाया था। लेकिन हाल ही में काला टीका के मेकर्स ने मुझे यह शो करने के लिए ऑफर किया तो मुझे लगा कि मुझे इस बार यह शो जरूर कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- देखिए कविता कौशिक की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

इस बार भी मैं लीड किरदार ही निभा रहा हूं। इस बीच मैंने भी शादी की वजह से ब्रेक लिया था और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताना चाहता था। ऐसे में मैं खुश हूं कि अब मैं फिर से वापसी कर रहा हूं। अब देखना इस शो से करन को कामयाबी मिल पाती है या नहीं।