विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार है लेकिन कमिटमेंट से क्यों भाग रहे हैं करण

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 05 Nov 2014 10:29 AM (IST)

बिना कमिटमेंट के छुप-छुप कर प्यार करना आजकल प्यार करने वालों की सच्चाई बन गई है। यही बात अगर टीवी अभिनेता करण टैकर के बारे में कही जाए तो बिककुल सच लगती है। स्टार प्लस पर जब से करण टैकर और क्रिस्टल डिसूजा ने एक साथ काम करना शुरू किया

News Article Hero Image

मुंबई। बिना कमिटमेंट के छुप-छुप कर प्यार करना आजकल प्यार करने वालों की सच्चाई बन गई है। यही बात अगर टीवी अभिनेता करण टैकर के बारे में कही जाए तो बिककुल सच लगती है। स्टार प्लस पर जब से करण टैकर और क्रिस्टल डिसूजा ने एक साथ काम करना शुरू किया है तब से दोनों के बीच दोस्ती लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तो यह दोस्ती प्यार का भी रूप ले चुकी है और दोनों एक दूसरे को डेटिंग भी कर रहे हैं।

हाल ही में इन दोनों को गोवा में छुट्टी मनाते हुए देखा गया था। उस दौरान यह कहा गया कि यह दोनों प्यार तो करना चाहते हैं लेकिन जमाने से छुपकर। अफवाहों की माने तो क्रिस्टल डिसूजा नहीं चाहती कि करण और उनके बीच के रिश्तों को किसी से छुपाया जाए। लेकिन करण इसे जमाने से छुपाकर रखना चाहते हैं। वह अपने प्यार को लेकर किसी भी तरह का कमीटमेंट नहीं करना चाहते।

वैसे हर कोई यह जानना चाहता है कि वह कौन सी चीज है जो करण को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताने से रोक रही है।

पढ़ेंः एक महीने तक नहीं नहाई ये अभिनेत्री!

पढ़ेंः जल्द ही दर्शकों को लुभाएंगे टीवी के ये नए शो!