विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: पता चल गया... कहां अटकती है कृष्णा अभिषेक की गाड़ी!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:10 PM (IST)

कृष्णा बड़े-बड़े संवाद भी फटाफट बोल लेते हैं। लेकिन कम लोगों को ही यह जानकारी होगी कि वास्तविक जिंदगी में कृष्णा कुछ शब्दों से बहुत घबराते हैं

News Article Hero Image

मुंबई। कृष्णा अभिषेक के अंदाज़ से तो हर कोई वाकिफ है। कलर्स के 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के जो फैन हैं वो जानते होंगे कि शो में कृष्णा सारे सेलेब्रिटीज का जमकर मजाक उड़ाते हैं और खूब टांग खिंचाई करते नजर आते हैं, लेकिन कभी-कभी वो खुद अपने जाल में फंस जाते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि कृष्णा ने अपने फर्राटेदार अंदाज़ से सभी को अपना दीवाना बनाया है। बड़े-बड़े संवाद भी फटाफट बोल लेते हैं। लेकिन कम लोगों को ही यह जानकारी होगी कि वास्तविक जिंदगी में कृष्णा कुछ शब्दों से बहुत घबराते हैं, क्योंकि उनके लिए वे शब्द टंग ट्विस्टर से कम नहीं होते और आपको जान कर हैरानी होगी कि कृष्णा को कैमरे के सामने सब्सक्राइब बोलने में परेशानी होती है। कृष्णा की यह कमजोरी आज उस वक़्त पकड़ी गयी, जब वो एक चैनल के लिए प्रोमो शूट कर रहे थे।

रंगभेद मामले में तनिष्ठा के विरोध का हुआ असर, चैनल ने मांगी माफी

कृष्णा हिस्ट्री चैनल के 'ओएमजी' शो के दूसरे सीजन के प्रोमो की शूटिंग में बिजी थे। रिहर्सल के दौरान वो बार-बार सब्सक्राइब पर अटक रहे थे। कई रीटेक्स के बाद वो सही कर सके। कृष्णा ने माना कि मेरे लिए ये वर्ड टंग ट्विस्टर से कम नहीं है। तो अब सेलिब्रटीज को पता चल चुका है कि कृष्णा की गाड़ी कहां अटकती है।