विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या आपको पता है मोनिका बेदी क्‍यों गई थीं वृन्‍दावन?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 05 Oct 2015 01:16 PM (IST)

अबु सलेम के साथ संबंध को लेकर विवादों में रहीं एक्‍ट्रेस मोनिका बेदी ने हाल ही में भगवान कृष्‍ण की नगरी यानी वृन्‍दावन का दौरा किया। उन्‍होंने बांके बिहारी मंदिर में जाकर दर्शन किया। मोनिका ने कहा कि वो यहां शांति की तलाश और भगवान श्रीकृष्‍ण के आशीर्वाद के लिए

News Article Hero Image

मुंबई। अबु सलेम के साथ संबंध को लेकर विवादों में रहीं एक्ट्रेस मोनिका बेदी ने हाल ही में भगवान कृष्ण की नगरी यानी वृन्दावन का दौरा किया। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में जाकर दर्शन किया। मोनिका ने कहा कि वो यहां शांति की तलाश और भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद के लिए आई हैं।

जानें, इरफान खान को कैसी लगती है ऐश्वर्या की बेटी आराध्या

इसके बाद मोनिका गोवर्धन पर्वत भी देखनें गईं, जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कान्ही उंगली पर इसे उठा लिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां एक दुकान पर लस्सी का भी आनंद उठाया। अबु सलेम के साथ संबंध के कारण विवादों में घिरे रहने के बाद मोनिका ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए नए सिरे से अपने कैरियर की शुरुआत की।

तो ये है अनुष्का की लाइफ का रियल लव, जिसे जान चौंक जाएंगे आप

वो पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इनमें जोड़ी नंबर वन, जानम समझा करो और प्यार, इश्क और मोहब्बत जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें अबु सलेम के साथ पुर्तगाल में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद महीनों तक जेल में बिताने के बाद उन्होंने रियलिटी शो से वापसी की और उसके बाद से टीवी में ही काम रही हैं।