Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नागिन' की हीरोइन मौनी राॅय पर लगा यह कैसा आरोप

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2016 12:09 PM (IST)

    'नागिन' की हीरोइन मौनी रॉय पर एक टीवी एक्‍ट्रेस ने ही ऐसा आरोप लगाया है, जो उनके फैंस को कतई बर्दाश्‍त नहीं होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। फिल्म-टीवी इंडस्ट्री में 'कैट फाइट' तो चलती ही रहती है। इस लिस्ट में अब नया नाम 'नागिन' की हीरोइन मौनी रॉय और रोजलिन खान का जुड़ गया है। रोजलिन भी टीवी एक्ट्रेस-मॉडल हैं। मामला यह है कि मौनी ने हाल ही में एक इवेंट में रोहित वर्मा द्वारा डिजाइन किए गए गोल्डन कलर के गाउन में सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

    इस उम्र में संजय दत्त ने आलिया भट्ट के साथ ऐसी हरकतों से किया तौबा

    इस ड्रेस को लेकर ही रोजलिन ने मौनी पर निशाना साधा है और उनकी स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया है। रोजलिन के मुताबिक, उन्होंने तीन साल पहले ही अपने बर्थडे पर ऐसी ड्रेस पहनी थी। रोजलिन ने ट्विटर पर अपने बर्थडे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए मौनी को 'old fashioned' भी करार दिया है।

    पहली बार सुजैन ने खोला मुंह, सामने आया रितिक से तलाक का कारण

    अब देखते हैं रोजलिन के इस आरोप पर मौनी का क्या कहना है। वैसे मौनी के फैंस ने ट्विटर पर इसका जवाब दिया है। खैर, आपको बता दें कि रोजलिन को उनके बोल्ड फोटोशूट के लिए जाना जाता रहा है। हालांकि बॉक्स क्रिकेट लीग की वजह से वो अब घर-घर पहचानी जाने लगी हैं।

    रितेश-जेनेलिया ने दूसरे बेटे का रखा यह नाम, जो है बहुत ही प्यारा

    खबरें और भी