विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के तुरंत बाद दिव्‍यांका त्रिपाठी पर टूट पड़ी ये बड़ी आफत!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 25 Jul 2016 02:09 PM (IST)

दिव्‍यांका त्रिपाठी की कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्‍टर विवेक दहिया से शादी हुई है, मगर इतनी जल्‍दी इस मुश्किल भरे वक्‍त से गुजरना पड़ेगा, उन्‍होंने नहीं सोचा होगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की चहेती अभिनेत्रियों में शुमार हैं और 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता के रूप में घर-घर पहचानी जाती हैं। मगर इन दिनों बेहद मुश्किल भरे वक्त से गुजर रही हैं। जबकि कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी के बंधन में बंधी हैं। इतने खुशनुमा माहौल में किसी अपने के साथ छोड़कर चले जाने से क्या बीतती होगी, ये आप बखूबी समझ सकते हैं। दिव्यांका भी इसी पीड़ा से गुजर रही हैं।

आखिर दीपिका पादुकोण को मिल ही गया अपना पति, देखिए वो हैं बेहद हैंडसम

दरअसल, हाल ही में दिव्यांका के दादा का निधन हो गया, जिनके वो बेहद करीब थीं। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस मुश्किल भरे वक्त में भी अपने शो की शूटिंग कर रही हैं, ताकि यह प्रभावित ना हो।SpotboyE.com की रिपोर्ट के मुताबिक, दादा की मौत के दो दिन बाद ही दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर लौट आईं और शूटिंग शुरू कर दी।

पिता के बारे में ऐसी बातें सुन ट्विंकल खन्ना भड़क गईं नसीरुद्दीन शाह पर

शादी को लेकर छुट्टियां बिताने के बाद दिव्यांका सेट पर हाल ही में लौटी ही थीं, तभी यह दुखद खबर उन्हें मिल गई। उस वक्त वो शूटिंग ही कर रही थीं, फिर भी अपने सीन को कंप्लीट करने के बाद ही वो अपने घर भोपाल रवाना हुईं। आखिरी रिचुअल होने के बाद दिव्यांका इस दुखद घड़ी में अपने परिवार के साथ रुकी नहीं, बल्कि दादा के निधन के अगले दिन ही मुंबई वापस आ गईं और इसके अगले दिन वो सेट पर पहुंच गईं।

सालों बाद ममता कुलकर्णी का हुआ ये हाल, पति का सच हिला देगा आपको

दिव्यांका को यही लगा कि वो शादी को लेकर पहले ही इतनी छुट्टियां ले चुकी हैं, अब अगर और लेंगी तो उनका शो प्रभावित हो सकता है। वहीं 'ये हैंं मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल भी छुट्टियों पर चले गए हैं, ऐसे में तो दिव्यांका का होना बेहद जरूरी है और एक प्रोफेशनल के तौर पर वो इस बात को बखूबी समझती भी हैं। तभी तो इस मुश्किल भले वक्त में भी उन्होंने इतनी समझदारी दिखाई है।

तस्वीरें: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने जब किरदार के लिए कुर्बान किए बाल