विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी की 'नागिन' जल्‍द अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से करने जा रही है शादी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 30 Sep 2016 06:51 PM (IST)

दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। 'देवो के देव महादेव' में साथ काम करने के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और प्‍यार हो गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही 'महादेव' मोहित रैना के साथ बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। 'देवो के देव महादेव' में साथ काम करने के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। दोनों ने महादेव और सती की भूमिका निभाई थी।

आपको बता दें कि हाल ही में मौनी का बर्थडे था और इस मौके पर उन्होंने ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें मोहित के अलावा टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे मौजूद थे। 'नागिन' के को-स्टार्स अदा खान व अर्जुन बिजलानी भी शामिल थे और सुनने में आया है कि पार्टी के दौरान मौनी-मोहित द्वारा अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे ले जाने को लेकर चर्चाएं भी हुईं।

यह भी पढ़ें- सलमान ने किया पाकिस्तानी कलाकारों का बचाव, कहीं हो ना जाए विवाद!

यहां तक कि मोहित ने पहली बार सोशल मीडिया पर मौनी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। मगर मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मौनी और मोहित अगले साल की शुरुआत में शादी करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सनी लियोन ने इस डर से 'सही पकड़े हैं' बोलने से कर दिया इंकार