विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल से नाराज़ हैं नवजोत सिंह सिद्धू, अब कौन ठोके ताली

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 12:58 PM (IST)

अब देखना यह है कि कपिल सिद्धू को मना पाने में कामयाब होते हैं या नहीं।

कपिल से नाराज़ हैं नवजोत सिंह सिद्धू, अब कौन ठोके ताली
कपिल से नाराज़ हैं नवजोत सिंह सिद्धू, अब कौन ठोके ताली

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा की जिंदगी में बमुश्किल खुशियां लौटी थीं, लेकिन ऐसा लगता है कि एक बार फिर से उन पर ग्रहण लगने वाला है। जी हां, खबर है कि अब जबकि सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, एक नयी खबर यह आयी है कि कपिल के हर सुख-दुख में उनका साथ देने वाले सिद्धू जी अब कपिल से नाराज़ हो गये हैं।

दरअसल, इस बार मामला कुर्सी का है। नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। ऐसे में कपिल ने उनकी जगह कुछ एपिसोड के लिए अर्चना पुरन सिंह को बिठा दिया था। खुद अर्चना ने भी स्वीकारा है कि सिद्धूजी की कुर्सी पर बैठने पर वह नर्वस थीं लेकिन वह कपिल की बात को ठुकरा नहीं सकती थीं क्योंकि वह उनके पुराने दोस्त हैं। लेकिन नवजोत को यह बात नागवार गुजरी है। खबर है कि उन्होंने कपिल को काफी खरी खोटी भी सुनायी और शो छोड़ने तक की बात कह दी है। कपिल ने फोन पर उनसे बातचीत की है और उन्हें काफी समझाने की भी कोशिश की है। लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं। हालांकि अर्चना ने साफ कहा है कि जब तक सिद्धू जी नहीं लौट रहे, तभी तक वह शो का हिस्सा हैं। इसके बाद वह शो में नहीं रहेंगी। लेकिन सिद्धू जी को कपिल का यह रवैया पसंद ही नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: New song: सनी लियोनी के बाद ईशा गुप्ता के साथ रोमांस कर रहे हैं इमरान हाशमी

इस बारे में हमने कई बार सिद्धू से बातचीत करने की कोशिश की है। लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल पाया है।अब देखना यह है कि कपिल सिद्धू को मना पाने में कामयाब होते हैं या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।