विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिकनी में 'पार्वती' की तस्‍वीरें देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 29 May 2016 11:20 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 06:09 PM (IST)

'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदोरिया पर लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है। उन्‍हें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। वैसे तो पर्दे पर निभाए गए ज्यादातर किरदार काल्पनिक ही होते हैं, मगर कुछ ऐसे भी हाेते हैं जो असल जिंदगी से जुड़े होते हैं। खास तौर से धार्मिक-पौराणिक कथाओं से जुड़े किरदार, जिसे लोग पूजते हैं और उस किरदार को निभाने वाले कलाकार को भी उसी नजर से देखने लगते हैं। इस तरह के टीवी सीरियलों को लेकर अक्सर ऐसा देखने को मिलता है, मगर कभी-कभार कलाकारों को इस सम्मान का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

ऐसा क्या हुआ कि सोफिया अब कभी नहीं बनाएंगी शारीरिक संबंध

सोनारिक भदोरिया ने निभाया था पार्वती का किरदार

बिकनी वाली तस्वीरों को लेकर मच गया हंगामा

अब टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वालीं टीवी एक्ट्रेस सोनारिक भदोरिया तो आपको अच्छे से याद होंगी? लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था और पार्वती के किरदार में सोनारिका का अभिनय भी उन्हें बहुत पसंद आया था। हालांकि अब इस सीरियल को खत्म हुए बहुत समय हो गया, मगर दर्शकों की नजर में सोनारिका की पार्वती के रूप में छवि अभी भी बरकरार है। तभी तो अब साउथ की फिल्मों में काम करने वालीं सोनारिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बिकनी में हॉट तस्वीरें क्या डालीं, बवाल मच गया। एक तस्वीर ये रही।

पाकिस्तान में ऐश्वर्या की फिल्म 'सरबजीत' का हुआ इतना बुरा हाल

लोग करने लगे भद्दे कमेंट, देने लगे भारतीय संस्कृति की दुहाई

सोशल मीडिया पर लोग सोनारिका को निशाना बनाने लगे और उपदेश देने लगे कि पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका को इस तरह की तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर नहीं पोस्ट करनी चाहिए। उनकी बिकनी वाली तस्वीरों पर बहस शुरू हो गई और लोग भद्दे कमेंट भी करने लगे। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा, 'आप भारतीय संस्कृति को बदनाम कर रही हैं। आपके माता-पिता पर धिक्कार है। आपने पार्वती का किरदार निभाया था। यह सचमुच में कलयुग है।'

10 साल बाद आमिर और काजोल को लेकर 'फना' डायरेक्टर ने खोला ये राज

सोनारिका ने दिया निशाना बनाने वालों को यह करारा जवाब

अब सोनारिका ने निशाना बनाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीरें डिलीट करते हुए लिखा है, 'मुझे नहीं पता हम कैसी दुनिया में जी रहे हैं। पश्चिमी देशों मेंं लोग बॉडी शेमिंग के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और यहां एक लड़की का बिकनी पहन लेना अपराध माना जा रहा है। कुछ मिनट पहले मैंने बिकनी में अपनी तस्वीेंरेे पोस्ट की थीं, मगर मुझे उन्हें डिलीट करना पड़ा। क्योंकि जिस तरह से लोग मुझे कोस रहे हैं, मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई। मैं इस तरह की निगेटिवीटी को झेलने के लिए मेच्योर नहीं हूं।' सोनारिका के इस पोस्ट का कई लोगों ने सपोर्ट किया है और वाकई में किसी के असल जिंदगी के व्यक्तिव्व व पर्दे पर निभाए गए किरदार में अंतर को लोगों को समझना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।