विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: लाइव परफॉर्मेंसेज के साथ लांच होगा ये टीवी शो!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 08:03 PM (IST)

अर्जुना ने बताया कि यह छोटे पर्दे के लिए पहली बार होगा जब डुएट गाने में दो लड़कियां गाती सुनाई देंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। कारगिल युद्ध पर आधारित निखिल आडवाणी का शो 'पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के' जल्द शुरू होने वाला है। शो की लांचिंग को ग्रैंड बनाने के लिए इस दौरान लाइव परफॉर्मेंसेज भी होंगी।

निखिल का ये शो फाइनाइट सीरीज वाला है। फिल्मों की तरह इस शो में भी गानों को अहमियत दी जा रही है। उन्होंने संगीत को एक अहम् हिस्सा माना है। शनिवार की शाम को इस शो की लांचिंग होगी। बताया गया है कि ये लांचिंग दूसरे टीवी शोज से अलग होगी। प्रेस लांच के दौरान शो में फिल्माए गए सारे गानों का लाइव परफॉर्मेंस किया जाएगा। अर्जुना हरजाई, अनुभव सिंह, सुमन और सुरभि दासगुप्ता लांचिंग के दौरान लाइव परफॉर्मेंस में गाएंगे।

बेफिक्रे के ट्रेलर से पहले आई रणवीर-वाणी की बेहद हॉट तस्वीर

इस खबर की पुष्टि खुद शो के कंपोजर अर्जुना हरजाई ने की है। अर्जुना ने बताया कि यह छोटे पर्दे के लिए पहली बार होगा जब डुएट गाने में दो लड़कियां गाती सुनाई देंगी। आमतौर पर मेल और फीमेल भाषा में डुएट किये जाते हैं। अर्जुना ने खुद भी एक गाना गया है।

पाक एक्टर फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी, आतंकी हमलों पर बोले पहली बार

अर्जुना ज्यादातर विज्ञापन की दुनिया के लिए जिंगल्स बनाते हैं। उन्होंने आलिया और रणवीर सिंह के एक विज्ञापन के लिए भी बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। अर्जुना को निखिल से मिलवाने का श्रेय गीतकार कुमार को जाता है। उन्होंने ही अर्जुना का नाम निखिल को रिकमेंड किया था। अर्जुना और निखिल ने काफी विज्ञापनों में साथ काम किया है। 'पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के' इस शो में संध्या मृदुल, पूरब कोहली जैसे कलाकार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।