विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्वॉयफ्रेंड के माता-पिता का आरोप, अपने परिवार के कारण तनाव में थीं प्रत्यूषा

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 03 Apr 2016 11:34 AM (IST)

अभी तक प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर शक की सूई जा रही थी, तो अब राहुल के माता-पिता ने कहा है कि प्रत्यूषा के परिवार वाले उनकी सारी कमाई ले लेते थे, जिसकी वजह से वो तनाव में थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बाद उनसे जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। अभी तक प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर शक की सूई जा रही थी, तो अब राहुल के माता-पिता ने कहा है कि प्रत्यूषा के परिवार वाले उनकी सारी कमाई ले लेते थे, जिसकी वजह से प्रत्यूषा काफी तनाव में रहती थीं।

नम आंखो के साथ प्रत्यूषा को लाल जोड़े में दी गई आखिरी विदाई

शनिवार को मुंबई रवाना होने से पहले राहुल के माता-पिता शिवानी और हर्षव‌र्द्धन सिंह ने मीडिया को बताया, '16 जनवरी को प्रत्यूषा रांची के नामकुम स्थित हमारे घर आई थीं। इसी दिन राहुल के छोटे भाई कुणाल की बेटी की छठी थी। उस दौरान भी प्रत्यूषा तनाव में थीं। उन्होंने बताया था कि पूरी कमाई उनके माता-पिता ले लेते थे, जिस वजह वह बहुत परेशान रहती हैं।

आपको बता दें कि राहुल और प्रत्यूषा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। हालांकि राहुल से शादी के बाद प्रत्यूषा उनकी दूसरी पत्नी होतीं, क्योंकि इससे पहले राहुल ने कोलकाता की रहने वाली एक मॉडल से जनवरी, 2011 में शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद बेहतर ऑफर मिलने के बाद उनकी पत्नी उनको छोड़कर अपना करियर बनाने चली गईं। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

प्रत्यूषा बनर्जी के अलावा इन एक्ट्रेस ने थामा मौत का दामन

राहुल से शादी करने के लिए प्रत्यूषा काफी उत्साहित थीं। उन्होंने शादी का लहंगा भी खरीद लिया था। राहुल की मां ने कहा, 'राहुल और प्रत्यूषा की शादी की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए कुंडली मिलान भी किया गया। प्रत्यूषा मांगलिक थीं, इसके बावजूद शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रत्यूषा ने ऐसा क्यों किया समझ से परे है।'