विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मक्खन से बनी दुनिया की सबसे बड़ी कृष्ण की मूर्ति

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 20 Jun 2015 10:59 AM (IST)

मक्खन को लेकर भगवान कृष्ण की कई कहानियां तो आपने सुनी होंगी। कृष्णा को मक्खन बहुत पसंद था और वो उसे खाने के लिए चोरी तक करने से पीछे नहीं रहते थे। इस आइडिया पर सब टीवी ने 430 किलो शुद्ध मक्खन से भगवान कृष्ण की मूर्ति बनवाई है। सब

News Article Hero Image

मुंबई। मक्खन को लेकर भगवान कृष्ण की कई कहानियां तो आपने सुनी होंगी। कृष्णा को मक्खन बहुत पसंद था और वो उसे खाने के लिए चोरी तक करने से पीछे नहीं रहते थे। इस आइडिया पर सब टीवी ने 430 किलो शुद्ध मक्खन से भगवान कृष्ण की मूर्ति बनवाई है।

'दिमाग को भ्रष्ट कर सकती है सनी लियोन की 'मस्तीजादे''

सब टीवी के आने वाले शो 'कृष्ण कन्हैया' को अनोखे अंदाज में प्रमोट करने के लिए इस 15 फुट लंबी मूर्ति का अनावरण किया गया। ये मूर्ति दुनिया में मक्खन से बनी कृष्ण भगवान की सबसे बड़ी मूर्ति है।

कुछ खास मूर्तिकारों ने 300 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद ये मूर्ति तैयार की है। मूर्ति को तैयार करने के लिए इन मूर्तिकारों ने 75 घंटों की ट्रेेनिंग ली और 10-15 डिग्री तापमान में काम किया है। कृष्णा की मूर्ति को एक कांच के बॉक्स में रखा गया है जिसका तापमान 15 डिग्री से कम रखा जा रहा है।

इस मूर्ति को गुरुवार को अंधेरी के इनफिनिटी मॉल में एग्जिबिशन के लिए रखा गया था और ये रविवार 21 जून तक यहीं रहेगी। प्रमोशन खत्म होने के बाद इस मक्खन को शहर के ज्यादातर मंदिरों में बांट दिया जाएगा जहां इसका इस्तेमाल किया जा सके।

अभी पापा बनने को तैयार नहीं हैं जॉन अब्राहम

सब टीवी के ईवीपी और बिजनेस हेड अनूज कपूर ने कहा, 'कृष्णा ने भारतीय विचारों, जीवन और परंपरा में बहुत प्रभाव डाला है। चाहे वो धर्म हो, शास्त्र, योग विद्या, साहित्य, पेंटिंग, मूर्ति, डांस हो या संगीत, कृष्णा ने हर जीवन को छुआ है। उन्हें आदर देने के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है कि उसकी मूर्ति बनाई जाए, जो उन्हें बेहद पसंद था।'

'कृष्ण कन्हैया' एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर है और 29 जून से रात 10.30 बजे सब टीवी पर प्रसारित होगा।

शिल्पा शेट्टी की 'योगा क्लास' है बड़ी महंगी!