विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी शो काव्या की प्रार्थना से बाहर हुईं सनाया ईरानी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 05:27 PM (IST)

साल 2006 में आमिर और काजोल की फिल्म फना में रोल निभाने वाली सनाया को मिले जब हम तुम , ...और पढ़ें

टीवी शो काव्या की प्रार्थना से बाहर हुईं सनाया ईरानी
टीवी शो काव्या की प्रार्थना से बाहर हुईं सनाया ईरानी

मुंबई। इन दिनों छोटे परदे के डांस शो नच बलिये में मोहित सहगल के साथ ठुमके लगा रही सनाया ईरानी की फिलहाल सीरियल में वापसी नहीं हो रही है। ख़बरों के मुताबिक सनाया काव्या की प्रार्थना नाम के शो का हिस्सा नहीं होंगी।

बता दें कि इस शो के लिए सनाया को नमिक पॉल के साथ लीड रोल में चुना गया था।पहले ये ख़बर थी कि शो को शुरू होने से पहले ही बंद किया जा रहा है लेकिन बाद में कहा गया कि सिर्फ देर हो रही है। इस बीच सनाया ने कहा है कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। शो को फरवरी में शूट होना था लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से अब तक इसकी गाडी पटरी पर नहीं आ सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनाया ने बताया है कि शो को लेकर लगातार देर हो रही थी और अब ये भी नहीं पता है कि ये शो कब तक शुरू हो पायेगा। इतनी अनिश्चितता को देखते हुए मैंने तय किया है कि अब मैं शो का हिस्सा नहीं रहूंगी।

यह भी पढ़ें:खतरों के खिलाड़ी के सेट पर निया शर्मा घायल, दे रही हैं खुद को हौसला 

 

साल 2006 में आमिर और काजोल की फिल्म फना में रोल निभाने वाली सनाया को मिले जब हम तुम , इस प्यार को क्या नाम दूं और रंगरसिया जैसे सीरियल से काफी लोकप्रियता मिली। आजकल वो नच बलिये 8 की कंटेस्टेंट हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।