विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर आएगा 'सत्यमेव जयते'

By Edited By:
Updated: Wed, 23 Oct 2013 03:57 PM (IST)

सामाजिक मुद्दों पर आधारित आमिर खान का शो 'सत्यमेव जयते' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। चर्चा है कि शो का दूसरा सीजन साल 2014 के जनवरी से ऑन एयर हो जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। सामाजिक मुद्दों पर आधारित आमिर खान का शो 'सत्यमेव जयते' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। चर्चा है कि शो का दूसरा सीजन साल 2014 के जनवरी से ऑन एयर हो जाएगा।

पढ़ें : किसके एक लाख रुपये नहीं चुका रहे हैं आमिर खान?

सूत्रों ने बताया कि ये आमिर खान की फिल्म धूम थ्री की शूटिंग की वजह से ही इस शो में देरी हो रही थी। लेकिन अब शूटिंग खत्म होने के कगार पर है। ये शो वाल श्रम, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और भी कई तरह के सामाजिक मुद्दों को लेकर बना है।

गौरतलब है कि इस शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है। आमिर को इसी शो के लिए टाइम मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है। फिलहाल वे अपनी फिल्म धूम थ्री को लेकर काफी व्यस्त हैं। रविवार सुबह स्टार प्लस पर आने वाले इस शो ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर