विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुपचुप शादी के बंधन में बंधे सिद्धांत कार्णिक और मेघा गुप्ता, देखें तस्वीर

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 05:10 PM (IST)

दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया जगत में लगातार आती रही हैं। हालाँकि दोनों ने अपनी रिश्ते को मीडिया से काफी छुपा कर रखा था।

News Article Hero Image

मुंबई। छोटे पर्दे की दुनिया से एक और खुशखबरी आ रहा है। सिद्धांत कार्णिक अपनी गर्लफ्रेंड मेघा गुप्ता शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए।

ज़ी टीवी के शो 'एक था राजा एक थी रानी' फेम सिद्धांत कार्णिक लंबे समय से अपनी गर्ल फ्रेंड मेघा गुप्ता (काव्यांजलि, कुसुम, कुमकुम ) के साथ रिलेशन में थे। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया जगत में लगातार आती रही हैं। हालाँकि दोनों ने अपनी रिश्ते को मीडिया से काफी छुपा कर रखा था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया के सामने आ गयी थीं। हाल ही लेकिन उन्होंने सारी अफवाहों को विराम देते हुए सगाई कर ली थी। अब नई खबर ये है कि दोनों ने आज (16 अगस्त) को ब्याह रचा लिया है।

परिणीति चोपड़ा के साथ सर्कस में लीड रोल निभाएगा ये स्टार किड

दोनों ने ये खबर मीडिया से छुपा कर रखी। उन्होंने गुपचुप शादी की है, जिसमें केवल खास दोस्तों को ही इनवाइट किया है। उन्होंने जान बूझ कर ऐसा किया है क्योंकि वह नहीं चाहते कि अभी मीडिया को इस बारे में अधिक खबरें मिलें। उन्होंने अब तक शादी की तस्वीरें भी साझा नहीं की हैं। हमने मैसेज के द्वारा बधाई देने के साथ जब इस नई जोड़ी से उनकी शादी की तस्वीर शेयर करने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया।

आमिर खान ने बदलवाइ ठग की स्क्रिप्ट, टाइटल भी हो सकता है चेंज

फिलहाल इस नए जोड़े की बस एक ही तस्वीर हासिल हो पाई है, जिसमें दोनों नए-नवेले शादी के जोड़े में दूल्हा दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। वैसे ये जायज भी है। नई-नई शादी है। जाहिर है रीति-रिवाजों को निभाने में व्यस्त होंगे। मेघा और सिद्धांत पहली बार विवियन डिसेना की बर्थ डे पार्टी में मिले थे और वही से इनके मिलने-मिलाने का सिलसिला शुरू हुआ था।