विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टार प्लस का नया शो 'मैं तेरा हीरो'

By deepali groverEdited By:
Updated: Thu, 20 Nov 2014 04:52 PM (IST)

यदि आपसे यह सवाल पूछा जाए कि एक अच्छे लड़के में क्या खूबी होनी चाहिए तो आप शायद यही बताएंगे कि वह दिखने में अच्छा हो, दयालु और विन्रम हो, उसके पास गाड़ी और बंगला हो साथ ही वह लड़का किसी अच्छी जगह नौकरी करता हो, लेकिन स्टार प्लस पर

News Article Hero Image

यदि आपसे यह सवाल पूछा जाए कि एक अच्छे लड़के में क्या खूबी होनी चाहिए तो आप शायद यही बताएंगे कि वह दिखने में अच्छा हो, दयालु और विन्रम हो, उसके पास गाड़ी और बंगला हो साथ ही वह लड़का किसी अच्छी जगह नौकरी करता हो, लेकिन स्टार प्लस पर शुरू होने वाले इस नए शो के हिरो के पास ये सारी चीजें नहीं है।

जी हां, स्टार प्लस पर एक नया शो शुरू होने जा रहा है जिसका नाम है 'मैं तेरा हिरो' । इस नए शो में मुख्य नायक की भूमिका में प्रियांशु जोरा दिखेंगे जो इससे पहले अभिनेता अनिल कपूर के साथ टेलीविजन सीरिज 24 में काम कर चुके हैं। वहीं शो के लिए नायिका के रूप में सोनिया बलानी को चुना गया है जो इससे पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी हैं।

'मैं तेरा हिरो' की कहानी कुछ इस तरह है जिसमें लड़का (प्रियांशु जोरा) जो हिरों है वह हार्ड वर्क में विश्वास नहीं करता। वह इस बात में विश्वास करता है कि यदि हर कोई काम ही करने लगे तो जिंदगी का आनंद कौन उठाएगा। यह सीरियल हमें फिल्म अभिनेता गोविंदा की राजा कपूर की याद दिलाती है।

'मैं तेरा हिरों' का प्रोमो बहुत ही अलग है अब देखना है कि यह सीरियल लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।