विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सुहानी सी एक लड़की' में लीप, गोवा में होगी शूटिंग

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 30 Sep 2016 07:34 PM (IST)

'सुहानी सी एक लड़की' में कुछ पुराने चेहरे लीप के बाद भी नजर आएंगे और कुछ नए चेहरों को भी शो में जोड़ा जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। स्टार प्लस के शो 'सुहानी सी एक लड़की' में जल्द ही जेनेरेशन लीप दिखाया जाने वाला है और इस शो के सारे स्टार्स इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

खबर है कि लीप के बाद शुरुआती एपिसोड्स की शूटिंग के लिए टीम गोवा जा रही है। गोवा में ही शो के लिए खास सेट बनाया गया है। खबर यह भी है कि शो में कई नए चेहरों की लांचिंग होने वाली है। 'कैसी ये यारियां' में लीड किरदार निभाने वाले करन जोतवानी शो में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनके अलावा शरमीन काज़ी जिन्होंने 'मिलियन डॉलर गर्ल' में लीड किरदार निभा रही हैं, उन्हें शो में युवानी का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।

'देवांशी' में नजर आने वाली हैं 'राधे मां', जानें क्या है सच्चाई

उनके अलावा मृदुल कबीर शो में युवान का किरदार निभाने जा रहे हैं। करन ने इस बारे में कहा है कि हां वे लोग इस शो की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। और वो इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उन्हें इस हिट शो से जुड़ने का मौका मिल रहा है। 'सुहानी सी एक लड़की' में कुछ पुराने चेहरे लीप के बाद भी नजर आएंगे और कुछ नए चेहरों को भी शो में जोड़ा जाएगा।