विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुत्थी और गुलाटी हुए पुराने, अब सुनील ग्रोवर ला रहे हैं अपना नया शो

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 05:39 PM (IST)

इस बारे में जानकारी के लिए हमने सुनील से कन्फर्म करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं आया है। ...और पढ़ें

गुत्थी और गुलाटी हुए पुराने, अब सुनील ग्रोवर ला रहे हैं अपना नया शो
गुत्थी और गुलाटी हुए पुराने, अब सुनील ग्रोवर ला रहे हैं अपना नया शो

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा ने फिलहाल सोनी के 'द कपिल शर्मा' शो से सीज़नल ब्रेक लिया है और उन्हीं के शो में कभी मशहूर गुलाटी का रोल करने वाले सुनील ग्रोवर भी लंबे समय से किसी शो में नज़र नहीं आ रहे हैं। वजह यह है कि हाल ही में बीमार थे लेकिन अब उनकी तबियत दुरुस्त हो गई है और वो नया शो लाने की तैयारी में हैं।

नयी ख़बर यह है कि सोनी टीवी सुनील ग्रोवर को मनाने में कामयाब रहा है। सुनील से चैनल की लंबे समय से बातचीत चल रही थी, लेकिन सुनील अपने नए शो को लेकर आने में पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। बताते हैं कि चैनल सुनील के साथ किसी नए शो के निर्माण करने जा रहा है। अगले दो महीने में यह शो दर्शकों के सामने होगा। इस शो में सुनील अपने पुराने किरदार में नज़र नहीं आएंगे। वह इस बार किसी नए कैरेक्टर के साथ ही दर्शकों के सामने होंगे। वह अभी इसे लेकर योजना बना रहे हैं कि किस तरह शो में नए कलेवर में दर्शकों के सामने आये।

यह भी पढ़ें:Exclusive: गजोधर की प्रेम कथा, लाफ़्टर चैलेंज के मंच पर होने वाला है ये धमाल

 

इस बारे में जानकारी के लिए हमने सुनील से कन्फर्म करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं आया है। देखना ये होगा कि आख़िर सुनील अब कौन सा नया किरदार पेश करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।