Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप जानती है जापानी महिलाओं कि स्किन इतनी क्यों चमकती है

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2016 03:03 PM (IST)

    क्या आप जापानियों जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो हम आपके लिये लाये हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स.... ...और पढ़ें

    क्या आप जानती है जापानी महिलाओं कि स्किन इतनी क्यों चमकती है
    क्या आप जानती है जापानी महिलाओं कि स्किन इतनी क्यों चमकती है

    हर देश का अपना कल्चर और रीति-रिवाज होता है। इसी तरह जापान का नाम सुनते ही जापानी कल्चर, जापानी व्यंजन सुशी और हां जापानी महिलाओं की खूबसूरती हमें याद आ जाती है उनके चेहरे का ग्लो किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। क्या आपको पता है कि जापानी महिलाओं के इस सौंदर्य का क्या राज है तो आइये आज हम आपको उनकी कुछ खास ब्यूटी टिप्स के बारे में बताते हैं....

    पढ़ें : 6 फीट का है पार्टनर, तो आप भी दिख सकती हैं लंबी

    1. जापानी महिलाओं के सौंदर्य का राज उनके खान-पान में छिपा है। अधिक मात्रा में फल, हरी सब्जी और मछली के सेवन से उनके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ओमेगा-3 की पूर्ति होती है जिससे उनकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।

    2. जापानी महिलायें अपने सौन्दर्य को बरकरार रखने के लिये प्रतिदिन एसेंशियल ऑयल जैसे चंदन का तेल और लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। ये प्राकृतिक ऑयल होता है जो हमारे त्वचा को अच्छी तरह मॉस्चराइज करता है। इसमें किसी प्रकार का कैमिकल नही होता है।

    3. कहा जाता है कि जापानी महिलायें खुद भी किसी ब्यूटी एक्सपर्ट से कम नही होती। वो कहती हैं कि आप कितना भी सनस्क्रीन लगा लो फिर भी सूरज की तेज किरणें आपको नुकसान जरूर पहुंचाएंगी। इसलिये अच्छा है कि हम कम से कम सूरज की रोशनी में जाये और अपने शरीर को ढक कर रखें।

    खबरें और भी

    पढ़ें : फेस योगा से चमक उठेगा चेहरा

    4. जापान महिलाओं की एक ब्यूटी टेक्नीक भी है जिसे वह लोशन मास्क कहते हैं, इसमें एक रुई की लेयर या सूती कपड़े को टोनर में भिगोकर अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिये ढक लें। इसके नियमित प्रयोग से हमारे चेहरे की स्किन टाइट हो जायेगी। ये एक अच्छा एंटी एजिंग भी है।

    पढ़ें : सनस्क्रीन लेते समय ध्यान रखें ये बातें