Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनार आपको बूढ़ा नहीं होने देता-रिसर्च

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2016 11:24 AM (IST)

    अनार ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि हमें जवान रखने में भी मददगार सबित होता है ...और पढ़ें

    अनार आपको बूढ़ा नहीं होने देता-रिसर्च
    अनार आपको बूढ़ा नहीं होने देता-रिसर्च

    अब तक हम मानते आए थे कि अनार हमारी सेहत लिए काफी फायदेमंद है लेकिन एक रिसर्च से सामने आया है कि अनार ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि हमें जवान रखने में भी मददगार सबित होता है। इस रिसर्च से पता चला है कि अनार उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर आई झुर्रियां और अन्य बुढ़ापे के लक्षणों को पैदा करने वाले कारको पर असर करता है।

    अध्ययनकर्ताओं के अनुसार अनार के अंदर पाए एक मॉलीक्यूल पाया जाता है जो पेट के अंदर जाने के बाद घुलकर उन मसल्स को संरक्षित कर देता है जो उम्र बढ़ाने के कारक होते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे सेल्स दोबारा से ऊर्जा पाने की कोशिश करते हैं। ऐसा न होने पर वह सेल्स के अंदर माइटकान्ड्रीअन इकट्ठा होने लगते हैं। इसका असर हमारे टिश्यू और मसल्स में पड़ता है जो साल दर साल कमजोर होते जाते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने एक यूरोलिथिन-A नाम का मॉलीक्यूल खोजा है जो इस तरह के सेल्स को दोबारा ऊर्जा दे सकते हैं।

    वैज्ञानिकों का मानना है कि ये मॉलीक्यूल बहुत बड़ी खोज है।वैज्ञानिकों ने दो साल के चूहे के ऊपर किया। जिसका असर यह देखा गया कि वह अपनी उम्र के कई चूहों से ज्यादा बेहतर था। हालांकि इस अनार में यह अलग से नहीं पाया जाता है। जब इस फल के तत्व हमारे अंदर जाते हैं तो माइक्रोब्स से मिलकर यूरोलिथिन-A का निर्माण करते हैं। अब इस मॉलीक्यूल का इस्तेमाल इंसानों के ऊपर किया जा रहा है। यह रिचर्स जनरल नेचुरल मेडिसिन में प्रकाशित की गई है।

    पढ़ें- ज्यादा कॉफी पीना बना सकता है आपको बहरा-स्टडी

    जानिए सड़क के पास रहने वाले लोग हार्ट अटैक से ज्यादा क्यों मरते हैं।