यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कहीं पहनावा ना बिगाड़ दे पेशेवर छवि
अगर आप अपनी पेशेवर इमेज को हमेशा अच्छा रखना चाहते हैं तो आपको अपने कपड़ो का चुनाव करते वक्त अत्यधिक सजगता बरतनी होगी ...और पढ़ें

फैशन में जरा सी लापरवाही या कुछ गलतियां आपकी पेशेवर छवि को बिगाड़ सकती हैं। इससे बचने के टिप्स...।
शॉर्ट ड्रेस में जरा संभलकर
- ऑफिस में शॉर्ट ड्रेस कैरी करती हैं या स्कर्ट पहन रही हैं तो थोड़ी अतिरिक्त सजगता बरतें। इससे अनावश्यक ध्यानाकर्षण से बच सकेंगी।
- यदि शॉर्ट ड्रेस या स्कर्ट कैरी करने में अक्सर दिक्कत आती है तो अच्छा होगा कि पैंट या लॉन्ग स्कर्ट पहनें।
पारदर्शी पहनावे से तौबा
- आप बस अच्छा लगने के लिए इसे कैरी कर रही हैं तो यह नहीं भूलना चाहिए कि जो आपको पसंद है, उससे कहीं आप पर फूहड़ता का ठप्पा न लगे।
- बेहतर होगा ऑफिस में इन कपड़ों से तौबा करें।
बच्चों जैसी ड्रेसिंग क्यों
- आप युवा हैं इसका अर्थ यह नहीं कि आप कुछ भी कैरी करें। आप जिम्मेदार पेशेवर हैं, यह आपके कपड़ों से भी झलकना चाहिए।
- वही कपड़े पहनें, जिससे आपकी छवि एक सशक्त स्त्री की तरह नजर आए।
फैब्रिक का चुनाव
- बॉडी टाइप के अनुरूप फैब्रिक का चयन करें और ऑफिस के माहौल के अनुरूप हो, इसका ध्यान रखें।
- यदि आप चब्बी टाइप हैं तो सिल्क आपको और मोटा दिखा सकता है। यदि दुबली हैं तो आर्ट सिल्क आपको ज्यादा आकर्षक बना सकता है। केवल अच्छी डिजाइन देखकर कपड़ों का चुनाव न करें।
कविता गुप्ता, फैशन डिजाइनर
पढ़ें- अगर दिखना चाहते हैं हैंडसम तो अपनाएं ये टिप्स